July 26, 2024
BJP Leader shot Dead- भाजपा नेत्री की गोली मारकर हत्या, पति ने मारी गोली

भोपाल। राजधानी के नीलबड़ क्षेत्र में स्थित साई नगर कालोनी में सोमवार रात भाजपा BJP नेत्री की उसके पति ने 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

रातीबढ़ थानाप्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि साई नगर कालोनी में रहने वाली 55 वर्षीय शीला पांडे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी और रातीबड़ मंडल की उपाध्यक्ष थी। महिला का पति राजेंद्र पांडे भी टीटीनगर मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। रात में विवाद बढ़ा तो राजेंद्र ने अपनी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

मृतका के पड़ोसी बबलू भाई ने बताया कि राजेंद्र पांडे और शीला पांडे की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी फिलहाल गर्भवती है तो वह अपने प्रसव के लिए मायके में आई थी। रात करीब नौ बजे से विवाद चल रहा था। रात में गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो पता चला कि राजेंद्र ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद से वह फरार है।
आरोपी अपनी बंदूक से अक्सर फायर करता रहता था। जब उसने 12 बजे फायर किया तो उसे लगा कि हमेशा की तरह नशे में राजेंद्र पांडे हवा में गोली चला रहा होगा। वह एक पूर्व मंत्री का बेहद नजदीकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!