April 18, 2026
सिसवा बाजार में क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी का हुआ उद्घाटन

सिसवा बाजार-महराजगंज। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल सिसवा बाजार परिसर में क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशक एवं बीसीसीआई के प्रयवेक्षक रहे गजेंद्र नाथ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष एवं निर्देशक मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर ने फीता काटकर क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी का उद्दघाटन किया।

सिसवा बाजार में क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी का हुआ उद्घाटन

साथ ही हिन्द 11 एंव डार्क नाईट टीम के बीच मैच कराया गया। जिसमें हिन्द 11 की टीम विजयी रही । मुख्य अतिथि ने विजयी टीम एवं मैन-आफ-द-मैच चंद्र प्रकाश तथा प्रतिभागी खिलाडियों को शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ महराजगंज के निदेशक एवं सचिव चन्द्रशेखर पाल ने बताया की उक्त एकेडमी का उद्देश्य महराजगंज के दूर – दराज एवं पिछड़े क्षेत्रों की क्रिकेट खेल की उभरती प्रतिभाओं को समुचित प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करना है।

सिसवा बाजार में क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी का हुआ उद्घाटन

श्री पाल ने बताया की एसोसिएशन के माध्यम से पूरे जनपद में अन्य कई एकेडमी खोलने की योजना है तथा क्रिकेट के विकास के लिए महराजगंज जनपद के स्कूलों, क्रिकेट खिलाड़ियों एवं कोच आदि का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे महराजगंज के उभरते खिलाड़ी देश एवं विदेश मे अपना नाम बना सके।
इस अवसर पर स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक एन0वी0 पाल ने बताया कि क्रिकेट ट्रेनिंग एकेडमी के खुलने से विद्यार्थी बहुत उत्साहित है एवं एकेडमी खिलाड़ियों, चाहे वो किसी भी विद्यालय के हो, उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, कोच एवं खिलाड़ी नमन सिंह, स्पोर्ट टीचर पूजा यादव, कोच एवं खिलाड़ी गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे । मैच का एंकरिंग भुवनेश्वरी तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!