सिसवा बाजार-महाराजगंज। स्थानीय नगर स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय का परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिस क्रम में विद्यालय के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार तुलस्यान द्वारा बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य निरंकार सिंह के द्वारा अतिथि परिचय व शिक्षा के प्रति बच्चों का लगाव विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन कठिन परिश्रम व उद्देश्य व लक्ष्य के प्रति समन्नवय ही सफलता का मूल मंत्र है।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक प्रज्जवलन के साथ हुआ और सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय के सभी उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया, साथ में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों व छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा संपूर्ण विषय की किताबें निःशुल्क प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष हरिराम भालोटिया,वरिष्ठ सदस्य विपिन तुलस्यान, प्रहलाद, मोहन बाबूलाल अग्रवाल आदि का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इसके साथ विद्यालय के सभी अध्यापक मनीष पाण्डेय, बृजेश तिवारी, उदय प्रकाश मिश्र, बालमुकुंद यादव, मनोज पटेल, बिहारी लाल यादव, रजनीश पाण्डेय, रजनीश श्रीवास्तव, आशुतोष दुबे, मारकंडे, अरुण कुमार सिंह, डॉक्टर महेंद्र त्रिपाठी व किड्स वैली की प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका जायसवाल आदि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन बिंद्रेश त्रिपाठी व आलोक सिंह ने किया।



