April 19, 2026
सिसवा में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा स्थित आईपीएल चीनी मिल के आवासीय परिसर में अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक के तत्वावधान में एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बिना किसी शुल्क के उपचार सुविधा प्रदान करना था। यह शिविर मिल महाप्रबंधक (जीएम) संदीप पंवार के सौजन्य से आयोजित किया गया।

शिविर में लगभग 165 सुगर मिल के महिला एवं पुरुष कर्मचारीयो ने भाग लिया और कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सर्वाइकल, लकवा (पैरालिसिस) सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। साथ ही निःशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई।
अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक की वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नेहा मोदनवाल के द्वारा शिविर मे आयी हुई महिला मरीजों की जांच कर उन्हें उचित व्यायाम एवं जीवनशैली से जुड़ी सलाह भी दी।

सिसवा में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ आयोजन

इस अवसर पर डॉ राहुल ने बताया कि समय पर फिजियोथेरेपी कराने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन को नियमित रूप से कराने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।शिविर में डॉ राकेश व मिस रागिनी का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!