April 23, 2026
RPIC स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम - जनपद इंटरमीडिएट मेरिट में दूसरा व तीसरा स्थान किया हासिल

सिसवा बाजार-महराजगंज। यूपी बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम में RPIC स्कूल सिसवा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता की मिसाल कायम की हैं।
इस वर्ष इंटरमीडिएट में विद्यालय के विद्यार्थी पवन कुशवाहा ने 93.4 प्रतिशत अंको के साथ जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है । इसके अलावा इसी वर्ग में ही तीसरा स्थान सचिन कुशवाहा ने 92.8 प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया ।

अगर हाई स्कूल वर्ग की बात कहा जाए तो जनपद के आठवां, नौंवा तथा दसवाँ स्थान भी इसी विद्यालय की विद्यार्थी क्रमशः कशिश गौण, इंद्राणी घोष तथा वसुधा पांडेय का रहा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी इंटरमीडिएट मे सानिया निशा, अमित कुमार गौण, अंकिता ओझा, राघव अग्रवाल, सत्यम गुप्ता, विश्वाश गोश्वामी, प्रियांशु तथा अन्य विद्यार्थी रहे जिनके अंक 90 प्रतिशत के आसपास रहे। इसके अलावा हाईस्कूल में जनपद के मेरिट होल्डर के अलावा अनुष्का गुप्ता, साक्षी जायसवाल, आस्था जायसवाल, आंशिक रौनियार, कोमल जायसवाल, निशा चौधरी, पलक गुप्ता, सीतल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सुकन्या सोनी, हर्षिता पाण्डेय, आर्या मिश्रा तथा अन्य विद्यार्थी रहे ।

RPIC स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम - जनपद इंटरमीडिएट मेरिट में दूसरा व तीसरा स्थान किया हासिल

विद्यालय के चार विद्यार्थी ऐसे थे जिन्होंने गणित विषय मे 100 में से 100 अंक पाया है । वह विद्यार्थी कशिश गौण, इंद्राणी घोष,अनुष्का गुप्ता, आस्था जायसवाल थे। विद्यालय का इस प्रकार का प्रदर्शन अपने स्थापना वर्ष से रहा है ।
2016 मे जनपद के सिसवा बाजार मे स्थित राम प्यारे इंटरमीडिएट कॉलेज आरपीआईसी का प्रारम्भ हुआ था । यह विद्यालय अपने शिक्षा प्रणाली की वजह से पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है । अपने प्रारम्भ के सत्र से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष विद्यालय के बच्चो ने प्रदेश के टॉप टेन की सूची मे अपना स्थान बनाया है। इस उपलब्धि के कारण ही इस विद्यालय के नाम से वर्ड रिकॉर्ड भी है ।

RPIC स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम - जनपद इंटरमीडिएट मेरिट में दूसरा व तीसरा स्थान किया हासिल

पहले ही सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणाम मे विद्यालय के विद्यार्थी प्रिंस विश्वकर्मा ने प्रदेश मे स्थान प्राप्त किया इसके अलावा जनपद मे पहला स्थान, तीसरा एवं छठा स्थान विद्यार्थियों का रहा था । अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देते हुए इस स्तर का बोर्ड परीक्षा परिणाम देने पर सभी के द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की तारीफ की गयी ।
विद्यालय सिर्फ पढ़ाई के स्तर पर ही नही बल्कि खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे अपना बेहतरीन प्रदर्शन देता रहा है । विद्यालय के दूसरे बोर्ड परीक्षा मे भी इसी प्रकार का परिणाम आया । इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अभय कुशवाहा ने जनपद मे पहला स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ प्रदेश मे स्थान बनाया तथा जनपद में तीसरा स्थान भी विद्यालय के विद्यार्थी का रहा । इसके उपरान्त 2020 के बोर्ड परीक्षा मे 8 विद्यार्थियों ने जनपद के मेरिट लिस्ट मे स्थान बनाया । जिसमे नंदनी प्रजापति एवं हिमांशु पाण्डेय का बेहतरीन प्रदर्शन रहा ।
इसी वर्ष हिमांशु पांडेय तथा शशांक जयसवाल के नाम से दो सड़को का निर्माण राज्य सरकार द्वारा इनके उत्तम प्रदर्शन हेतु करवाया गया । इसके उपरांत 2021 की बोर्ड परीक्षा मे इंटर मे अभय कुशवाहा ने जनपद मे पहले स्थान के साथ साथ प्रदेश मे अपना स्थान बनाया तथा अंकिता त्रिपाठी ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया । उसी सत्र मे हाई स्कूल के परिणाम मे 34 विद्यार्थियों ने 96% अंक प्राप्त किया था । इस प्रकार का प्रदर्शन करने वाला मंडल का एकमात्र विद्यालय RPIC बन चुका था ।

RPIC स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम - जनपद इंटरमीडिएट मेरिट में दूसरा व तीसरा स्थान किया हासिल

2022 के बोर्ड परीक्षा मे 9 विद्यार्थियों ने जनपद के मेरिट लिस्ट मे स्थान बनाया । इंटर मे मेराज अहमद ने जनपद तथा मंडल मे पहला स्थान बनाने के साथ-साथ प्रदेश मे स्थान बनाया इसके अलावा छठवा, सातवां तथा आठवा स्थान भी विद्यालय के विद्यार्थियों का रहा था । उसी वर्ष हाईस्कूल मे चार विद्यार्थियों ने जनपद की मेरिट लिस्ट मे भी स्थान बनाया जिसमे नवनीत प्रजापति का उत्तम प्रदर्शन रहा था ।
2023 बोर्ड परीक्षा परिणाम मे सर्वाधिक अच्छा प्रदर्शन विद्यालय के विद्यार्थियों का रहा था । जनपद के मेरिट लिस्ट मे 14 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया था । हाई स्कूल मे पहले स्थान के साथ-साथ 7 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया तथा इंटरमीडिएट मे भी सात विद्यार्थियों ने स्थान बनाया । इसी बोर्ड परीक्षा मे प्रदेश मे तीन विद्यार्थियों ने स्थान बनाया जिसमे अभय नारायण का सातवां स्थान तथा शामिया परवीन और तान्या साही का नौवा स्थान आया था ।
2024 बोर्ड परीक्षा परिणाम मे भी विद्यालय ने अपनी उपलब्धियों का सिलसिला कायम रखा । इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम मे विद्यालय के विद्यार्थी धनंजय कुशवाहा ने 96.60% अंको के साथ प्रदेश मे सातवां स्थान तथा जनपद मे पहला स्थान प्राप्त किया । इसी क्रम मे इंटरमीडिएट वर्ग में ही सायमा ने जनपद मे छठवां स्थान, नवनीत प्रजापति ने जनपद मे सातवां स्थान, मोनी वर्मा ने भी सातवां स्थान तथा सरीना खातून ने दसवां स्थान प्राप्त किया है ।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम की बात किया जाए तो इसमें आर पी आई सी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा । हाई स्कूल मे कुल ग्यारह विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची मे स्थान बनाया है । हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा मे विश्वाश गोश्वामी ने 96% अंको के साथ जनपद मे चौथा स्थान, अंकिता ओझा ने 95.83% अंको के साथ पांचवा स्थान, आयुष श्रीवास्तव ने 95.67% अंको के साथ छठवा स्थान, सानिया निशा ने 95.50% अंको के साथ सातवां स्थान, हिमांशु कुशवाहा ने 95.33% अंको के साथ आठवां स्थान, पलक गुप्ता ने 95.33% अंको के साथ आठवां स्थान, पायल सिंह ने 95.33% अंको के साथ आठवां स्थान, प्रगति मिश्रा ने 95.33% अंको के साथ आठवां स्थान, सत्यम गुप्ता ने 95.17% अंको के साथ नौवां स्थान, सूर्यदीप गुप्ता 95.17% ने 95.17% अंको के साथ नौवां स्थान तथा कृष्णा ने 95% अंको के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है ।

कुल 16 विद्यार्थी आर पी आई सी के जनपद के मेरिट लिस्ट मे आए है । मेरिट लिस्ट मे इतनी बड़ी संख्या मे विद्यार्थी देने वाला आरपीआईसी एक मात्र विद्यालय प्रदेश मे रहा है ।
इस प्रकार का प्रदर्शन और परिणाम देने वाला विद्यालय आर पी आई सी राज्य सरकार द्वारा एवं अन्य कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित प्रत्येक वर्ष किया जाता रहा है ।
विद्यालय के इस प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी यहां के अध्यापकों को देते है । यहां समय समय पर परीक्षा लिया जाता है जिससे विद्यार्थियों का आपस मे एक अच्छी प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है ।

यह प्रदर्शन सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं मे ही नही अन्य सभी प्रकार की प्रतिस्पर्धा मे दिखता है । इसी वर्ष विद्यालय के दो विद्यार्थी मेराज अहमद और अभय गौतम ने आई आई टी एडवांस मे सफलता प्राप्त करके क्रमशः पटना आई0आई0टी0 तथा दिल्ली आई0आई0टी0 मे अपना नामांकन करवाया था । प्रत्येक वर्ष कई विद्यार्थी यहां से आई आई टी प्रवेश परीक्षा तथा नीट की परीक्षा मे अच्छा प्रदर्शन कर रहे है । यहां की पढ़ाई का स्तर ही है कि बिना किसी महंगी कोचिंग संस्थानों के मदद के विद्यार्थी इस प्रकार का उत्तम प्रदर्शन कर रहे है ।

हर प्रकार के सांस्कृतिक मंचो पर विद्यालय अपनी उपस्थिति को हमेसा से जताता रहा है । विद्यालय अपने प्रारम्भ के सत्र से बोर्ड परीक्षा परिणाम मे बेहतरीन प्रदर्शन इस प्रकार का देता रहा है कि हर वर्ष मेरिट लिस्ट मे आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है तथा प्रदेश की मेरिट मे भी प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!