June 3, 2026
Delhi: रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 21 की मौत, 37 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आज बुधवार की सुबह लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की मौत और 37 लोगों के घायल होने की खबर है।

मिली जानकारी के आज बुधवार की सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक बहुमंजिला इमारत लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!