July 27, 2024
Ghosi By-Election Result: घोसी उप चुनाव- सपा की बढ़त बरकरार, भाजपा के दारा सिंह पीछे

Ghosi By-Election Result: SP’s lead remains intact, BJP’s Dara Singh behind.

Ghosi By-Election Result: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के घोसी सीट पर उप चुनाव के लिए 5 सितंबर को हुए मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना शुरू है और यहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में टक्कर चल रही है, पूरी स्थिति देर दोपहर साफ हो जाएगी, मतगणना के जो नतीजे सामने आ रहे हैं उसके अनुसार समाजवादी पार्टी यहां से अपना बढ़त बरकरार रखी हुई है।

Ghosi By-Election Result: घोसी उप चुनाव- सपा की बढ़त बरकरार, भाजपा के दारा सिंह पीछे

मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है, भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर में कौन बाजी मारेगी यह देर दोपहर तक फैसला हो जाएगा, यहां भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में खड़े हैं।

मतगणना के नवे राउंड में समाजवादी पार्टी की सुधाकर सिंह को 34017 व भाजपा के दारा सिंह को 24675 वोट प्राप्त हुए थे, इस तरह सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटो से आगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!