
महराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा आज जिला मुख्यालय महराजगंज जिला विकास भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस जिसमें संगठन के प्रदेश सचिव तबारक अली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारीगण एवं जिला पदाधिकारीगण एवं सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ० योगेंद्र पाण्डेय ने किया।
इस दौरान उन्होंने अपने सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों से आग्रह किये की सभी कार्यकर्ता अपने अंदर सक्रियता लाएं एवं मानवाधिकार के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें एवमं उनके अधिकारों को समझाएं साथ उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अधिक अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
उसके बाद मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं मंडल प्रभारी अश्वनी तिवारी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित कार्यकर्तागण को अपने संगठन की मजबूती के मंत्र के साथ साथ युवा पीढ़ी को अपने संगठन से जोड़ने एवमं महिलाओं पुरुषों बड़े बुजुर्गों, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को कहा।
अंत मे प्रदेश सचिव के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, जिसमें फिरोज अब्बासी, दुर्गेश, गुर्जन, श्याम सुन्दर, चंद्रशेखर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।