July 27, 2024
कोठीभार पुलिस ने चार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिसवा बाजार-महाराजगंज। कोठीभार पुलिस में एनबीडब्ल्यू गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा एनबीडब्ल्यू/ वांछित की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अजय सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 3-12-2023 को थाना कोठी भार टीम द्वारा होसिल पुत्र कर्मतल्ली उम्र करीब 70 वर्ष, सिकंदर पुत्र नाटा उम्र करीब 50 वर्ष, गुड्डू उर्फ शुकुरुल्लाह पुत्र नबी रसूल उम्र करीब 46 वर्ष निवासीगड़ ग्राम लोहिया थाना कोठीभार संबंधित मुकदमा नंबर 2939/18 धारा 3/4 जंगली जीव जंतु संरक्षण अधिनियम व श्रीनिवास मोर्य पुत्र भुक्खल मोर्य निवासी बीजापार संबंधित मुकदमा नंबर 2931/18 धारा 323, 504, 325 भादवी को गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
उप निरीक्षक ध्रुव नारायण सिंह, उपनिरीक्षक राम भरत सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक गिरी, हेड कांस्टेबल केदारनाथ पासवान, कांस्टेबल चंदन चौरसिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!