सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में चार लोगों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्यवही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोठीभार थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बगल के ही लड़के कुछ दिन पहले सोसल मिडिया पर मेरी लड़की को फोटो डालकर वारल किया था जिसकी सूचना सिसवा चौकी पर देकर समझाये थे। परन्तु अपने आदतो से ना बाजकर पुनः कल रात्रि 12 से 2 बजे के बीच लड़की को लेकर फरार हो गया जब प्रार्थीनी को पता चला तो खोज-बीन करते हुए उसके घर गयी और उसकी माँ मौके पर घर दिखाने से मना कर दिया और कुछ ही देर बाद उसकी मां व बहन भी घर से गायब हो गये।
कोठीभार पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर चार के विरूद्व बीएनएस की धारा 137(2) व 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है।


