July 27, 2024
Maharajganj News-श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती

Maharajganj News आनंद नगर-महराजगंज। आनंद नगर कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में एकल विद्यालय परिवार की तरफ से स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई, सर्वप्रथम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंजुल अग्रहरी एवं मुख्य वक्ता ज्योति शंकर वर्मा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया, एकल परिवार के आचार्य एवं बहने सभी ने श्रद्धा पूर्वक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Maharajganj News-श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवम जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का पूरा जीवन भारतीय संस्कृति परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने की प्रेरणा देता है उन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में जाकर भारतीय संस्कृति और यहां के ज्ञान का परचम लहराया आज उन्हें नमन करते हुए हम पुनः गौरवशाली भारत की कामना करते हैं।

Maharajganj News-श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती

विवेकानंद जयंती पर मुख्य वक्ता के रूप में भाग प्रमुख शिवप्रसाद ने एकल विद्यालय परिवार के लक्ष्य एवं कार्य को विवेकानंद जी का सपना बताया और उनसे प्रेरणा लेकर गांव-गांव जन जागरण कर भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाना है।
इस दौरान प्रशिक्षण प्रमुख दिलीप, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख त्रिलोकी नाथ, संच व्यास करुणेश, बागिस, संच प्रमुख महेश, गणेश, विजय, अंब्रिश, वंदना, चंदा, पुनमलता सहित ससंच लक्ष्मीपुर, खजुरिया ,बृजमनगंज की आचार्या गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!