
सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज सुबह पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक एक महिला के शव को रोके रखा और जांच पड़ताल के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये जाने दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी 50 वर्षीय फेंकना देवी पत्नी ओमप्रकाश की बीती रात मौत हो गई, आज सुबह लगभग 7:30 बजे उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था कि किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज हमराह के साथ पहुंचे और शव को रोक दिया और इसकी जानकारी जब सिसवा पुलिस को मिली, उस समय तक शव छोटी नहर तक पहुंची थी। मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी पहुंची और शव को देखा, इसके बाद संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को दाह संस्कार के लिए जाने दिया।
मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल
असमन छपरा में शव को रोके जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल भी पहुंचे, सुबह 7:30 बजे शव को पुलिस ने रोका और 9:20 बजे यानी लगभग 3 घंटे बाद शव दाह संस्कार के लिए ले जाया गया।