April 17, 2026
Nari Shakti Vandan - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम - प्रचार अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार तथा मानव श्रृंखला” का हुआ आयोजन

Nari Shakti Vandan

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0, रोवर रेंजर्स, कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम – प्रचार अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार तथा मानव श्रृंखला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार की उपस्थिति रही

Nari Shakti Vandan - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम - प्रचार अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार तथा मानव श्रृंखला” का हुआ आयोजन

प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है। आज मानव श्रृंखला का निर्माण कर हम नारी शक्ति को प्रदर्शित कर रहे हैं। जिस प्रकार से हमने हाथ से हाथ मिलाया है, उसी प्रकार हम समाज में भी मिलजुल कर महिला सशक्तिकरण हेतु प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कल्चरल क्लब के समन्वयक प्रोफेसर जे०के० पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं की कम भागीदारी को दूर करना है।

Nari Shakti Vandan - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम - प्रचार अभियान के अंतर्गत “नारी शक्ति दीवार तथा मानव श्रृंखला” का हुआ आयोजन

इस अवसर पर प्रोफेसर सीमा शेखर, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ई0सी0 दास, प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव, डॉ० जे0पी0 यादव, एन0सी0सी0 15 गर्ल्स बटालियन की ए0एन0ओ0 कैप्टन प्रोफेसर निधि लाल, रेंजर रेवर्स की प्रभारी डॉ० पूजा आनंद, डॉ० सुनीता पॉटर, डॉ० सुचिता इलियास, डॉ० रश्मि प्रभा, डॉ० संगीता मिश्रा, डॉ० सुषमा श्रीवास्तव, इमराना, पूर्णिमा अग्रवाल, जागृति यादव, अंबिका सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, सहित महाविद्यालय की शिक्षिकायें तथा ढेरों संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!