July 27, 2024
पंजाब औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की ओर मजबूती से बढ़ रहा आगे- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंड़ीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार पंजाब में आपसी भाईचारा और शांति बहाल करने में सफल रही है। दिवाली के शुभ अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों और मंदिरों में माथा टेकते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक तरफ पंजाब में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है तो दूसरी तरफ लोगों के बीच आपसी विश्वास भी बहाल किया है। पिछली सरकारों के दौरान प्रदेश का माहौल खराब हो गया था।

उन्होंने कहा कि हमने पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में सफलतापूर्वक कदम बढ़ाए हैं। अमन-चैन की बहाली के साथ पंजाब औद्योगिक और आर्थिक प्रगति की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पिछले 15 वर्षों में पंजाब कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है। पिछले डेढ़ साल के दौरान राज्य में स्थिरता आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने सभी सरकारी विभागों की आय में वृद्धि की है।

जी.एस.टी. से प्राप्त आय में लगातार वृद्धि हो रही है
उन्होंने कहा कि आप सरकार टैक्स चोरी रोकने में सफल रही है। अब सारा पैसा सरकारी खजाने में आ रहा है। इससे पहले राज्य की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। अगले 2-3 वर्षों में राज्य की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। औद्योगिक निवेश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब आज भी कर्ज के बोझ में दबा है तो इसके लिए पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारें जिम्मेदार हैं। हम आर्थिक प्रबंधन में सफल हो रहे हैं। आप सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब को प्रगति के पथ पर ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!