July 27, 2024
Siswa IPL Sugar Mill- गन्ने के अभाव में पेराई सत्र का होगा समापन

Siswa IPL Sugar Mill सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड ग्रुप Siswa IPL Sugar Mill की चीनी मिल ने मौजूदा पेराई सत्र के समापन की दूसरी सूचना जारी की है।

Siswa IPL Sugar Mill- गन्ने के अभाव में पेराई सत्र का होगा समापन

मिल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीनी मिल परिक्षेत्र में समस्त कृषकों का कैलेण्डर (मुख्य एवं अतिरिक्त) सट्टा जारी किये जाने एवं मिल गेट पर खुली खरीद करने तथा परिक्षेत्र में व्यापक प्रचार- प्रसार कराने के उपरान्त भी मिल को पेराई योग्य गन्ना नहीं मिल रहा है। इससे प्रतीत होता हैकि मिल परिक्षेत्र में आपूर्ति योग्य गन्ना समाप्त हो गया है। ऐसे में सभी किसानों को सूचित किया जाता है कि 22 अप्रैल 2024 तक अपना आपूर्ति योग्य अवशेष गन्ना अवश्य ही चीनी मिल को आपूर्ति कर दें। यदि मिल को इस बीच पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिलता है, तो चीनी मिल को पेराई सत्र 2023-24 के लिये 22 अप्रैल को पेराई उपरान्त अन्तिम रूप से बन्द कर दिया जायेगा। इसके पश्चात चीनी मिल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!