July 27, 2024
नगर विकास मंत्री से मिली सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल, गिरजेश जायसवाल भी रहे मौजूद, जन्मदिन पर दी बधाई, नगर के विकास पर हुई चर्चा

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका की अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल आज बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर उनके जन्म दिन पर बधाई दिया और सिसवा नगर पालिका के विकास के लिए भावी योजनाओं पर बात किया।

सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल और उनके पति गिरजेश जायसवाल ने बताया कि आज बुधवार को लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आवास पर उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए सिसवा नगरपालिका के विकास के लिए भावी योजनाओं से अवगत कराया।

वही अध्यक्षा ने नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए विकास कार्यों में आ रहे अवरोधों की जानकारी देते हुए अवरोधों को हटाए जाने की मांग की। जिस पर नगर विकास मंत्री ने अपने स्तर से सिसवा नगरपालिका को आदर्श नगर पालिका बनाए जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि सिसवा नगरपालिका के उत्तरोत्तर विकास के लिए अध्यक्षा कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी दो बार मुलाकात हुई है और प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!