July 27, 2024
चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सास्कृतिक कार्यक्रम के बीच सम्मान समारोह आयोजन कर सम्मानित किया गया।
चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज परिसर में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरिक्षक अमरनाथ राय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके पश्र्चात स्कूल के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। बीच में स्कूल में अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। जिसके बाद प्रदेश स्तर पर चयनित विज्ञान मांडल छात्र करन मध्देशिया को स्मार्ट साईकिल बनाकर प्रदेश में नाम चयनित किए है। जबकि सिक्कू निषाद ने स्मार्ट बाइक व अभय व उनके साथीगण ने किसान सुरक्षा यंत्र बनाया कृतिमान हासिल किए है। जिसको सम्मानित किया गया।

चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

वही यूपी बोर्ड में जिले में पहला व प्रदेश में सांतवा स्थान हासिल करने वाली छात्रा गोल्डी यादव, मुसकान कुशवाहा व पीहू जायसवाल व हाईस्कूल में जिले में 10 रैक पाने वाले छात्र मुकेश कुमार यादव, मोहित कुमार, आर्यादित्य कुमार सिंह, ज्योति यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य गंजानंद त्रिपाठी, सत्यनारायण तुलस्यान, वेदप्रकाश अग्रवाल, राजेश तुलस्यान, प्रदीप तुलस्यान, हरिराम भालोटिया, सन्तकुमार जालान, बाबूलाल अग्रवाल, नागेंद्र सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, सुरेश चौबे, राजेश यादव, बृजेश तिवारी, मनोज सिंह, धर्मेश त्रिपाठी, मनीष पांडेय, मनोज सिंह, मारकंडेय दुबे, बालमुकुंद यादव, अवधेश, शशिकला सिंह, सुमन सिंह, लल्ले सिंह, ओंमकार तिवारी, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य विद्यालय के अध्यापक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!