July 27, 2024
PM मोदी और CM योगी की सरकार में डिजिटल इंडिया का सपना हो रहा है साकार-सुनील पटेल

बांदा (विनोद मिश्रा)। PM मोदी एवं CM योगी सरकार में डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है, इससे विकास को तकनीकी उड़ान मिल रही है, यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने स्व.गया प्रसाद महाविद्यालय भभुवा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

PM मोदी और CM योगी की सरकार में डिजिटल इंडिया का सपना हो रहा है साकार-सुनील पटेल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कहा की भाजपा सरकार की यह विद्यार्थियों को तकनीकि से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार किया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा की मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का सपना यथार्थ रूप ले रहा है। पेपर लीक करने वालों को भाजपा सरकार नें जहां जेल का रास्ता दिखाया है वहीं शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिये केंद्र औऱ राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!