गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृक्षारोपण महायज्ञ – 2026 के अंतर्गत गोरखपुर वन प्रभाग के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा कॉलेज के कल्चरल क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 द्वारा शनिवार को सरकार द्वारा चलाये जा रहें “एक पेड़ माँ के नाम” तथा “वन महोत्सव 2026” अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0 डी0 राजकुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में वन विभाग के फॉरेस्टर राहुल श्रीवास्तव तथा नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी आशीष जायसवाल पर्यावरण विद् डॉ0 शोभित श्रीवास्तव ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का उददेश्य माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को प्रकृति सरंक्षण के साथ जोड़ना है ताकि हम सब इन पौधों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसुस करे। हमें छायादार वृक्षों को बढ़ावा देना है जिससे आसपास की जगह,लोग तथा पथिक को छाया मिल सके।
कार्यक्रम का आयोजन वृक्षारोपण कार्यक्रम (उच्च शिक्षा) के सदर नोडल अधिकारी तृतीय प्रोफेसर जे0 के0 पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
एन0सी0सी0 ब्वायज 45 बटालियन के ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट प्रो0 अमित मसीह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रोहित श्रीवास्तव, डॉ0 जे0पी0 यादव, डॉ0 विकास कुमार सरकार, डॉ0 जिलाजीत चौधरी, डॅा0 देवरंजन सिंह स्वयंसेवक नकुल कुमार शाही, आकाश, आलोक, सोनी सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक, स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं व एन0सी0सी0 के कैडेट्स ने भी पौधरोपण का कार्य किया।
इस अवसर पर शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं द्वारा गुलमोहर, कचनार, जैसे फूल देने वाले व छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा इनके संरक्षण की शपथ ली गयी।



