सिसवा बाजार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास आज रविवार दोपहर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पहाड़पुर बाबू टोला, थाना हनुमानगंज (कुशीनगर) निवासी 44 वर्षीय सुधीर सिंह और 15 वर्षीय सलमान अंसारी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई।
सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिसवा भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

