July 27, 2024
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ रुपये है कुल संपत्ति

मुम्बई। भिखारियों को आप हर दिन कहीं ना कहीं भीख मांगते देखते ही होंगे, अक्सर आप देखते होंगे कि कोई गंदे कपड़े पहने आपसे भीख मांग रहा है और आप उसे गरीब जान कर आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से पैसा देते है, लेकिन मुम्बई में एक ऐसा भी भिखारी है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह भिखारी दुनिया का सबसे अमिर भिखारी है।

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ रुपये है कुल संपत्ति
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी का नाम भरत जैन है, यह मुंबई के रहने वाले है, उनके फैमिली में पत्नी, दो बच्चें, एक भाई और उनके पिता है, भरत के दोनों बच्ची की पढाई पूरी हो चुकी है। और जानकारी के मुताबिक, भरत जैन मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान इलाके में भीख मांगता है। भरत जैन कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रूपये यानी 1 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी, 7.5 करोड़ रुपये है कुल संपत्ति
दुनिया के सबसे अमीर भिखारी

भरत जैन हर महीने भीख मांगकर करीब 60 हजार से 75 हजार रूपये कमाते है। बताया जा रहा है कि उनके पास मुंबई में दो बैडरूम का फ्लैट है जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रूपये बताई जाती है। यही नही दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के पास मुंबई से सटे ठाणे में दो दुकान है जिनसे 30,000 रूपये की कमाई होती है।

कहा जाता है परिवार के लोग अब उसे भीख मांगने से रोकते है लेकिन वह नही मनाता है। जहां एक ओर मुंबई में लोग 12 से 14 घंटे वर्क करते है। इसके बाद उन्हें 10 से 15 हजार मिलते है तो वही दुनिया का सबसे अमीर भिखारी इतने कम समय में करीब दो से ढाई हजार रूपये कमा लेता है। वर्तमान में भरत का परिवार सम्पन्न है लेकिन इसके बावजूद वह भीख मांगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!