March 5, 2026
स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 152 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विश्व शांति की कामना की

वाल्मीकिनगर-बिहार। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 152 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू, समाजसेवी संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता, धमाका फिल्म्स के निर्माता अरविंद अकेला, पुनीता देवी, यशोदा देवी, एवं अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 152 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विश्व शांति की कामना की

महाआरती के दौरान विश्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति को देखकर विशेष रूप से विश्व शांति की प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि एचेल थारू ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसी परिस्थितियां बन रही है। जिससे मानवता चिंतित है।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं युवा समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि आज विश्व में जिस प्रकार संघर्ष और तनाव का माहौल बन रहा है, वह पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है । अंजु देवी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच हम सब मां नारायणी गंडकी से प्रार्थना करते हैं कि पूरे विश्व में शांति, सौहार्द और भाईचारा बना रहे तथा किसी भी प्रकार का विश्व युद्ध ना हो।

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 152 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विश्व शांति की कामना की

अरविन्द अकेला ने कहा कि युद्ध से किसी भी देश का भला नहीं होता है। स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता ने कहा कि इस युद्ध में अब तक सैकड़ो निर्दाेष व मासूम की जान चली गई है। असमय काल के गाल में समा गए लोगों की प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इको फ्रेंडली होली मनाने पर जोर दिया गया। नारायणी गंडकी माता की जय, गंगा मैया की जय आदि जय जयकार से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा।

बताते चलें कि संस्था द्वारा हर महीने की पूर्णिमा तिथि को इस महाआरती का आयोजन पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु की जाती है। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा लावारिस दिव्यांगजनों को घूम-घूम कर दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से भोजन दिया जाता है। भक्तों ने कहा कि नारायणी गंडकी महाआरती केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का माध्यम भी है।

महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की आरती और भजन- कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संगम तट पर दीपों की रोशनी से आध्यात्मिक आभा फैल गई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख समृद्धि की कामना की गई। महाप्रसाद की व्यवस्था आद्या ड्रग एजेंसी के प्रबंधक जयकुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता द्वारा की गई।
संस्था को सहयोग प्रदान करने हेतु डॉक्टर आदित्य नारायण, विजय कुमार गुप्ता, संरक्षक विजय कुमार, मुकेश कुमार धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज एवं पवन भट्टराई के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर गायक राजा कुमार, छोटी कुमारी, संध्या कुमारी, बेबी कुमारी, तनु कुमारी, रितिका कुमारी, रोशन कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्माता एचेल थारू एवं अरविंद अकेला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!