June 13, 2026
“एक पेड़ माँ के नाम” - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की कल्चरल क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 तथा इग्नू अध्ययन केन्द्र द्वारा आज दिनांक 05 जून 2026 को सरकार द्वारा चलाये जा रहें “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मॉ के प्रति सम्मान और प्यार जताते हैं, उसी प्रकार हमें धरती माँ को भी हरा भरा रखना है। हम सबको जलवायु परिवर्तन से निपटने और हरियाली बढ़ाने के लिये पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाना है। पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति स्वयं जागरूक रहना है तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलानी है।

“एक पेड़ माँ के नाम” - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

वृक्षारोपण कार्यक्रम (उच्च शिक्षा) के तृतीय सदर नोडल अधिकारी तथा कल्चरल क्लब के समन्वयक प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का उददेश्य माँ के प्रति प्रेम और सम्मान को प्रकृति सरंक्षण के साथ जोड़ना है ताकि हम सब इन पौधों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसुस करें।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने कुल लगभग 50 सागौन, अर्जुन व गुलमोहर, अमरूद, आम तथा अनार जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया तथा इनके संरक्षण की शपथ ली गयी।

“एक पेड़ माँ के नाम” - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

इस अवसर पर एन0सी0सी0 ब्वायज 45 बटालियन के ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट प्रोफेसर अमित मसीह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रोहित श्रीवास्तव, डॉ0 जे0पी0 यादव, इग्नू अध्ययन केन्द्र (48028) के समन्वयक प्रोफेसर हरिओम गुप्ता, सहसमन्वयक प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक रवि प्रकाश, कार्यालय सहायक वक्रांत जोसुआ, रवि शंकर, हारून दास, शोध छात्रा खुशी उपाध्याय, स्वयंसेवक नकुल कुमार शाही सहित कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी, स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं व एन0सी0सी0 के कैडेट्स ने भी पौधारोपण का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!