महराजगंज। तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। जिसमें कुल 45 मामले आए, जिलाधिकारी द्वारा 04 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 02 कानूनगो और दो लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों में कानूनगो, लेखपाल अस्पष्ट और गलत रिपोर्ट लगाने से बाज आएं, अन्यथा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मुख्यमंत्री और शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विगत समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों में रैंडम आधार पर जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से फीडबैक किया, जिनमें 04 लोगों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया। जिलाधिकारी ने सभी में स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में 22, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 सहित विकास विभाग और शेष अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण पेश हुए।
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन.एन. प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार , तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





