मुंबई। अयोध्या में प्रस्तावित “क्षत्रिय समागम 2026” को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह एवं महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समागम के उद्देश्य, क्षत्रिय समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
रणविजय सिंह ने कहा कि “क्षत्रिय समागम 2026” समाज को एकजुट करने, नई ऊर्जा देने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
वहीं सुरजीत सिंह ने महाराष्ट्र सहित देशभर के क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं।
आयोजकों ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को अयोध्या में आयोजित होने वाले इस समागम में देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे और सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम का संदेश
“एक समाज, एक स्वर, एक संकल्प कृ क्षत्रिय सम्मान सर्वाेपरि”, सभी समाज बंधुओं से इस आयोजन में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की गई।

