July 12, 2026
एक पेड़ माँ के नाम - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 रोवर-रेन्जर्स एवं कल्चरल क्लब द्वारा आज रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अन्तर्गत महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एक पेड़ माँ के नाम - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे प्रोफेसर अश्विनी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ एवं संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा (प्रशासन) ने सरकार के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम में हम सबको पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति स्वयं जागरूक रह कर समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलानी होगी।

एक पेड़ माँ के नाम - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर उदयभान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ पेड़ों को बचाना भी आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ0 इंदुमती सिंह ने कहा कि हमें पीपल, बरगद आदि ऑक्सीजन देने वाले पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवां के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पॉल ने कॉलेज के वृक्षारोपण कार्यक्रम की सहराहना की।

एक पेड़ माँ के नाम - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तृतीय सदर नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण कार्यक्रम उच्च शिक्षा, कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0 डी0 राजकुमार व प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय ने कहा कि सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के 200 पौधों को मिलाकर तृतीय नोडल केंद्र से कुल 950 पौधों का वितरण तथा रोपड़ किया गया। अतिथियों व शिक्षकों द्वारा कुल लगभग 200 सागौन, अर्जुन, बकैन जामुन, अमरूद जैसे छायादार व फलदार पौधों का रोपण महाविद्यालय में किया गया।

एक पेड़ माँ के नाम - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस अवसर पर एन0सी0सी0 गर्ल्स 15 बटालियन की ए0एन0ओ0 कैप्टन प्रोफेसर निधि लाल, एन0सी0सी0 ब्वायज 45 बटालियन के ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट प्रोफेसर अमित मसीह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रोहित श्रीवास्तव, डॉ0 जे0 पी0 यादव, प्रोफेसर ई0 सी0 दास, डॉ0 नीतू श्रीवास्तव, रोवर-रेन्जर्स प्रभारी प्रोफेसर शिबा हिमानी शर्मा, प्रोफेसर नवीन श्रीवास्तवा, डॉ0 पूजा आनन्द, इग्नू के समन्वयक प्रोफेसर हरिओम गुप्ता, मुख्य निंयता प्रोफेसर सी0पी0 गुप्ता, प्रोफेसर एस0 के0 राय, प्रोफेसर राशिद तनवीर, प्रोफेसर बी0 पी0 श्रीवास्तव, प्रोफेसर जेवियर मारिया राज, डॉ0 शमशाद अहमद खान, प्रोफेसर ए0 के जायसवाल, प्रोफेसर पी0 एन0 सिंह, प्रोफेसर ऐ0 के0 सिंह, प्रोफेसर तनवीर आलम, प्रोफेसर सुषमा जॉन, प्रोफेसर सीमा शेखर, प्रोफेसर कंचन सरिता दास, प्रोफेसर जेवियर मारिया राज, डॉ0 प्रोफेसर रश्मि प्रभा, डॉ0 प्रोफेसर संगीता मिश्रा, डॉ0 के0 डी0 पाण्डेय, डॉ0 जिलाजीत चौधरी, डॉ0 आशुतोष इसाया, इमराना, डॉ0 परवेज आलम, डॉ0 अजय निगम, सहित कालेज के समस्त विभागों के शिक्षक, कर्मचारी, स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाएं व एन0सी0सी0 के कैडेट्स ने भी पौधरोपण का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!