July 16, 2026
केबीएस यूनिक स्कूल में हुआ पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गोरखपुर। बचपन से पर्यावरण संरक्षण के संस्कार के उद्देश्यपरक भगवानपुर निकट फर्टिलाइज़र कॉलोनी मे केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय कि उपस्थिति में व शिक्षिका ज्योति पिंकी रुचिता आदि के सहयोग से रंग-बिरंगे फूलों एवं नीम के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण में स्कूल कि शिक्षक एवं होनहार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बचपन से ही बच्चों मे पर्यावरण संरक्षण के संस्कार को प्रदान करना है तथा बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम,पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता को विकसित करना था। साथ ही स्कूल परिसर को स्वच्छ,सुंदर,हराभरा एवं प्राकृतिक वातावरण से समृद्ध बनाए रखना भी विद्यालय परिवार कि सोंच रही। जिससे भविष्य मे रंग-बिरंगे फूलों और नीम के पौधों से विद्यालय परिसर की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को स्वच्छ,स्वस्थ और प्रेरणादायक वातावरण कि प्राप्ति होगी ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय शिक्षा देना ही नहीं बल्कि उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम,पर्यावरण संरक्षण के संस्कार, संवेदनशीलता,जिम्मेदारी एवं सेवा की भावना का विकास करना भी है। पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर और विद्यालय से होती है। जब बच्चे बचपन से ही प्रकृति के निकट रहकर पेड़-पौधों का महत्व समझेंगे और उनकी देखभाल करना सीखेंगे तभी वे भविष्य में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति का सच्चा संरक्षक भी बने। प्रकृति की सुंदरता को बनाए रखना तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ, हराभरा और प्रदूषणमुक्त वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!