July 17, 2026
सड़क के लिए ग्रामीण किया प्रदर्शन तो हरकत में आए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सड़क को कराया चलने योग्य, क्षेत्रीय लोग कर रहे हैं प्रशंसा

कसया-कुशीनगर। गोबरही से नटवलिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर गोबरही चौराहे के समीप जलभराव और कीचड़ की समस्या को लेकर बरसात के मौसम में झेल रहे ग्रामीणों की दुर्दशा नहीं देखा गया तो शुक्रवार को हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने पहल करते हुए अपने निजी वाहन से सड़क पर ईंट और राबिश (निर्माण सामग्री) डलवाकर मार्ग को अस्थायी रूप से आवागमन योग्य बनवा दिया।

सड़क के लिए ग्रामीण किया प्रदर्शन तो हरकत में आए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सड़क को कराया चलने योग्य, क्षेत्रीय लोग कर रहे हैं प्रशंसा

बताया जाता है कि गोबरही चौराहे के समीप लंबे समय से जलभराव के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग की थी। जानकारी होने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल अपने निजी संसाधनों से सड़क पर ईंट व राबिश गिरवाकर मार्ग को चलने योग्य बनवाया। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली और आवागमन सुचारु हो सका।

ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि की इस पहल से तत्काल राहत मिली है, हालांकि उन्होंने स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!