सिसवा बाजार-महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा में स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों में लापरवाही पर चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने सख्त कार्रवाई की है।
पिछले माह आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बीते तीन माह के दौरान सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में सीएचसी सिसवा के कई केंद्रों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद चिकित्साधिकारी ने होरीलापुर के सीएचओ दुर्गेश कुमार का दो माह का पीबीआई रोक दिया। वहीं मेंहदिया की प्रियंका पांडेय और हरपुर पकड़ी की नूपुर पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शिथिलता पाए जाने पर आशा कार्यकर्ताओं हरपुर पकड़ी की मीना देवी, लोहेपार की कालिंदी, मधवलिया की रीना, मेंहदिया की मीना तथा बेलवा की सुनीता को नोटिस जारी किया गया।
इसके अलावा कार्यों में लापरवाही के आरोप में रीना सिंह, सुनीता, मीना, रीना, पूनम, मीरा, कालिंदी, सुनीता, मीना, रेनू, आशा, दुर्गावती और इंद्रावती सहित 13 आशा कार्यकर्ताओं का तीन माह का टीम बेस्ड इंसेंटिव बाधित करने की संस्तुति की गई है।
चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

