June 1, 2026
DM ने S.S. इंटर कॉलेज के मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

सिसवा बाजार-महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 सूची में शामिल मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, टैबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में जनपद महराजगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सिसवा क्षेत्र के करमही स्थित S.S. इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रा आयुशी चौधरी ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में पहला स्थान हासिल किया वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद मे सातवां स्थान हासिल करने वाली आस्था चौधरी को 21-21 हजार रूपये का चेक, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
S.S. इंटर कॉलेज करमही के मेधावी स्थापना वर्ष से ही जिले, मंडल, प्रदेश पटल पर परिणाम देते रहे है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, त्रिलोकी चौहान, राहुल शर्मा, मोहन प्रजापति, तथा सभी शिक्षक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!