सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा सीएचसी पर आशा कार्यकत्रियों ने आज मंलवार को लम्बित बकाया भुगतान एवं निश्चित मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा को लेकर धरना दिया व सीएचसी प्रभारी को मांग पत्र सौंपा।
आशा कार्यकत्रियो ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की हड्ी एवं समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने वाली हम आशा कार्यकत्री और आशा संगिनी बहनों को कार्य के बदले मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि पिछले कई महीनों से लम्बित है, जिले पर शासन स्तर से 20 मई 2026 को बजट आने के बाद भी अब तक भुगतान नही किया गया जो स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही है, जिसे 2 जून दिन मंगलवार को हम जिले की समस्त आशा कार्यकत्री और आशा संगिनी बहनें अपने अपने सीएचसी और पीएचसी पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
मांग पत्र में यह भी लिखा है कि आगामी 5 जून तक समस्त मदों का लम्बित बकाया भुगतान न किए जाने पर और एक निश्चित मानदेय एवं राज्य कर्मचारी की दर्जा को लेकर 8 जून 2026 दिन सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं रोड शो रैली का आयोजन किया गया है।
सिसवा सीएचसी पर धरना दे रही आशा कार्यकत्रियो ने यह मांग पत्र सीएचसी प्रभारी डा. ईश्वर चन्द विद्यासागर को सौंपा।
धरना में रीना सिंह, पूजा देवी, शशि भारती, अमरावती, पूनम सौनी, पूनम सिंह, अनिता चौधरी, बिन्द्रावती देवी, यशोदा देवी , कंचन पटेल, आरती देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे आशा कार्यकत्री व आशा संगिनी मौजूद रही।
वही सीएचसी प्रभारी डा. ईश्वर चन्द विद्यासागर ने कहा कि 20 मई 2026 को बजट आया, आशा कार्यकत्रियों का जो प्रोत्साहन धनराशि है उस के भुगतान के लिए प्रक्रिया चल रही है जल्द ही इन का जो भुगतान है वह हो जाएगा।




