June 6, 2026
पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली का समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

मुरादाबाद। सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी की आज शनिवार को मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव फुरकान अली ने किया।
इस बैठक का मुख्य आकर्षण ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली का समाजवादी पार्टी में पुनः आगमन रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजाहिद अली का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मुजाहिद अली ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ठाकुरद्वारा विधानसभा में समाजवादी पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। मुजाहिद अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी 16, मई,2026 को मुलाकात हुई है, जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि ठाकुरद्वारा सीट पर निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और जो भी प्रत्याशी सबसे मजबूत हो, उसी

को टिकट दिया जाए ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शावेज अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हुसैन, प्रधान फरासत, शौकत, मो. नबी, नेता नजाकत, शाकिर, बिलाल, आरिफ चौधरी, जाकिर और दिलावर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!