
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज शुक्रवार को शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की हालिया कोशिशों को नाकाम करने के एक दिन बाद की गई।
बताया जा रहा है कि बैठक में उभरती सुरक्षा स्थिति के हर पहलू पर चर्चा की गई। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी शामिल हुए।